This article is about CTET Paper 2 Language-1 Hindi Model Set-2. All the questions in this article are taken from Language section of CTET Paper 2 exam held on 14 December 2024.
Important: Don't forget to give an Online MCQ Test of CTET Paper 2 Language-I Hindi Model Set-2, after reading and memorizing all the questions. Just scroll down after all the questions, you will see a "Start Test" button for this.
CTET Paper 2 Language-1 Hindi Model Set-2 Question Answer And Online MCQ Test
This is the 2nd set of Hindi Language (I) part of the CTET Paper 2 exam. I hope this test “CTET Paper 2 Language-I Hindi Model Set-2” will definitely help you in your preparation and increase your chances of getting good marks.
CTET Paper 2 Language 1 Hindi Model Set 1 Question Answer
Click on “+ View Answer” button to know the correct answer of the question.
निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (1-9) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए:
शिक्षा एक सृजनात्मक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य है। वह एक तरफ मौखिक एवं लिखित सांस्कृतिक परंपरा की वाहक होती है। किंतु दूसरी ओर वह संस्कृति की निर्मात्री भी है। क्योंकि वह प्रचलित संस्कृति में कुछ नया जोड़ती है तथा कुछ पुरानी चीजों को घटाती है या उनका स्वरूप बदलती है। चूँकि कोई भी संस्कृति किसी देशकाल के सापेक्ष होती है, इसलिए शिक्षा सबसे पहले नए युग के लिए नयी संस्कृति विकसित करने का काम करती है। वह समाज में प्रचलित परंपराओं, रीति-रिवाजों को जारी रखने के पहले उनके औचित्य के बारे में सोचने की प्रेरणा भी देती है। सांस्कृतिक कर्म के रूप में शिक्षा को देखने से यह बात स्वतः स्पष्ट हो जाती है कि संस्कृति न तो एकाकी होती है, न उसे बाहरी प्रभाव से रोका जा सकता है और न उसका प्रभाव दूसरे समाज पर पड़ने से बचाया जा सकता है। संस्कृति अपने स्वभाव में आदान-प्रदान की प्रक्रिया है, यह हमेशा प्रगतिशील और ग्रहणशील है।
1. 'संस्कृति पर तरह-तरह के प्रभाव पड़ते हैं' यह बात कैसे समझी जा सकती है?
(1) शिक्षा को पृथक रूप से देखा जाए। (2) जब शिक्षा को धर्म से जोड़कर देखा जाए। (3) जब शिक्षा को संस्कृति से अलग करके देखा जाए। (4) जब शिक्षा को संस्कृति से जोड़कर देखा जाए।
Correct Answer: (4) जब शिक्षा को संस्कृति से जोड़कर देखा जाए।
2. इनमें से कौन-सा शब्द समूहों से भिन्न है?
(1) आदान-प्रदान (2) मौखिक परंपरा (3) प्रचलित रीति (4) सांस्कृतिक कर्म
Correct Answer: (1) आदान-प्रदान
3. गद्यांश के अनुसार कौन-सा वाक्य सही है?
(1) संस्कृति हमेशा प्रगतिशील है। (2) संस्कृति की मुख्य विशेषता उसका एकाकीपन है। (3) संस्कृति में किसी भी प्रकार का आदान-प्रदान नहीं होता है। (4) संस्कृति में गतिशीलता का अभाव है।
Correct Answer: (1) संस्कृति हमेशा प्रगतिशील है।
4. किस शब्द में 'इक' प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
(1) संबंधित (2) सामाजिक (3) सृजनात्मक (4) प्रचलित
Correct Answer: (2) सामाजिक
5. "कोई भी संस्कृति किसी देशकाल के सापेक्ष होती है।" इस वाक्य से आशय है:
(1) संस्कृति किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होती है। (2) संस्कृति और देश में घनिष्ठ संबंध है। (3) संस्कृति समय एवं स्थान के अनुसार स्वयं में परिवर्तन लाती है। (4) संस्कृति देश और काल में अंतर करती है।
Correct Answer: (3) संस्कृति समय एवं स्थान के अनुसार स्वयं में परिवर्तन लाती है।
6. प्रचलित परंपराओं के औचित्य के बारे में सोचने की प्रेरणा कौन देता है?
(1) धर्म (2) शिक्षा (3) पुस्तकें (4) पर्यावरण
Correct Answer: (2) शिक्षा
7. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द कारक चिह्न नहीं है?
(1) के लिए (2) की (3) तथा (4) से
Correct Answer: (3) तथा
8. शिक्षा संस्कृति की निर्मात्री है, क्योंकि :
(1) वह परंपराओं को ज्यों का त्यों स्वीकारती है। (2) वह मौजूदा संस्कृति में कुछ नवीनता लाती है। (3) वह परंपराओं को रूढ़ रूप देती है। (4) वह रीति-रिवाज की परिचायक है।
Correct Answer: (2) वह मौजूदा संस्कृति में कुछ नवीनता लाती है।
9. शिक्षा को किस प्रकार के कार्य के रूप में देखा गया है?
(1) भौतिक (2) आर्थिक (3) राजनैतिक (4) सांस्कृतिक
Correct Answer: (4) सांस्कृतिक
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (100-105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
कलम, आज उनकी जय बोल। जला अस्थियाँ बारी-बारी छिटकाई जिनने चिनगारी, जो चढ़ गए पुण्य वेदी पर लिए बिना गरदन का मोल। कलम, आज उनकी जय बोल। जो अगणित लघु दीप हमारे, तूफानों में एक किनारे, जल-जलकर बुझ गए किसी दिन माँगा नहीं स्नेह मुँह खोल। कलम, आज उनकी जय बोल। पीकर जिनकी लाल शिखाएँ उगल रहीं लू-लपट दिशाएँ जिनके सिंहनाद से सहमी धरती रही अभी तक डोल। कलम, आज उनकी जय बोल।
10. पद्यांश में 'सिंहनाद' शब्द से आशय है-
(1) समवेत स्वर (2) सिंह की गर्जना (3) ललकार (4) युद्ध ध्वनि
Correct Answer: (3) ललकार
11. 'कलम, आज उनकी जय बोल' पंक्ति से क्या अभिप्राय है?
(1) लिखने की अपेक्षा बोलकर गुणगान किया जाए। (2) जय-जयकार के नारे लगाए जाएँ। (3) देश के लिए समर्पित लोगों के लिए लिखा जाए। (4) सभी के लिए प्रशंसा के शब्द लिखे जाएँ।
Correct Answer: (3) देश के लिए समर्पित लोगों के लिए लिखा जाए।
(1) पाखंड विरोध (2) देशप्रेम (3) समाज सुधार (4) प्रकृति प्रेम
Correct Answer: (2) देशप्रेम
14. 'छिटकाई (जिनने) चिनगारी, पंक्ति में रेखांकित शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(1) स्वतंत्रा सेनानी (2) राजनीतिज्ञ (3) अध्यापक (4) सामाजिक कार्यकर्ता
Correct Answer: (1) स्वतंत्रा सेनानी
15. 'निस्वार्थ भाव से अपने प्राणों का बलिदान कर दिया' यह भाव किस पंक्ति में मुखरित हुआ है?
(1) कलम, आज उनकी जय बोल। (2) किसी दिन माँगा नहीं स्नेह मुँह खोल। (3) सहमी धरती रही अभी तक डोल। (4) जो चढ़ गए पुण्य वेदी पर लिए बिना गरदन का मोल।
Correct Answer: (4) जो चढ़ गए पुण्य वेदी पर लिए बिना गरदन का मोल।
16. 'सामग्री की प्रामाणिकता' किससे संबंधित है?
(1) वह सामग्री जो बच्चे घर से लेकर आते हैं (2) अध्यापक द्वारा अपनी कक्षा के लिए लिखी गई सामग्री (3) सत्तासीन लोगों द्वारा विकसित या लिखित सामग्री (4) जीवन के वास्तविक संदर्भों में विकसित या लिखित सामग्री
Correct Answer: (4) जीवन के वास्तविक संदर्भों में विकसित या लिखित सामग्री
17. अपर्णा, कक्षा पाँच की शिक्षार्थी यह समझती है कि किसी आडियो या बातचीत का अर्थ समझने के लिए श्रवण में प्रत्येक ध्वनि, शब्दों फिर वाक्यों को सुनना शामिल है। वह श्रवण अधिगम के किस उपागम/युक्ति में विश्वास रखती है?
(1) यह न तो टॉप डाउन है और न ही बॉटम अप उपागम है (2) शीर्ष अधोमुखी उपागम (टॉप डाउन) (3) अधो शीर्षमुखी उपागम (बॉटम अप) (4) टॉप डाउन और बॉटम अप दोनों उपागम
Correct Answer: (3) अधो शीर्षमुखी उपागम (बॉटम अप)
18. भाषा अधिगम में 'सर्वांगी (सिस्टमिक) दक्षता' क्या है?
(1) इस बात की समझ कि सभी मनुष्यों के पास बहुत सी भाषाओं की व्यवस्थाएँ हैं। (2) इस बात को समझना और प्रयोग में लाना कि भाषा एक व्यवस्था के रूप में कार्य करती है। (3) इस बात को समझना और प्रयोग में लाना कि भाषाओं की एक व्याकरणिक व्यवस्था है। (4) इस बात को समझना कि सभी भाषाओं की एक सामान्य संरचनात्मक व्यवस्था है।
Correct Answer: (2) इस बात को समझना और प्रयोग में लाना कि भाषा एक व्यवस्था के रूप में कार्य करती है।
19. यहाँ एक पाठ्य सामग्री या कुछ कथन हैं। पता लगाइए कि यह पाठ्य सामग्री किस भाषा प्रयुक्ति (रजिस्टर) का प्रतिनिधित्व कर रही है? 'भारत का संविधान प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से देखता है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि देश में प्रत्येक व्यक्ति, महिला और पुरुष, सभी धर्मों, जातियों, आदिवासी, शैक्षिक और आर्थिक प्रष्ठभूमि के, सभी को समान रूप से देखना। इसका तात्पर्य यह नहीं है कि असमानता समाप्त हो चुकी है। असमानता नहीं होनी चाहिए। कम से कम लोकतांत्रिक भारत में सभी व्यक्तियों की समानता का सिद्धान्त मायने रखता है।'
(1) वैज्ञानिक प्रयुक्ति (2) राजनीतिक प्रयुक्ति (3) सामाजिक विज्ञान प्रयुक्ति (4) कानूनी प्रयुक्ति
Correct Answer: (3) सामाजिक विज्ञान प्रयुक्ति
20. कक्षा छह की अध्यापक आज पढ़ी जाने वाली भाषा सामग्री को शिक्षार्थियों के पूर्व ज्ञान और अनुभव से जोड़ने के लिए 'वार्म अप' गतिविधि करवाती है। पाठ्य सामग्री पढ़ाना शुरू करने से पहले शिक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री (कहानी) के चित्र देखने के लिए कहती है। वह अपने शिक्षार्थियों से क्या करवाना चाहती है?
(1) चित्रों को समझने की क्षमता विकसित करना (2) चित्रों के माध्यम से कहानी की मन में कल्पना कर पाना (3) चित्रों की सराहना करना (4) पाठ्य सामग्री के बारे में अनुमान लगाना
Correct Answer: (4) पाठ्य सामग्री के बारे में अनुमान लगाना
21. शिक्षार्थियों द्वारा हुए अधिगम के उदाहरणों का सतत रूप रखा गया रिकार्ड क्या कहलाएगा ?
(1) निदानात्मक परीक्षण (2) पोर्टफोलियो (3) सतत सारगर्भित आकलन (4) निपुणता आकलन
Correct Answer: (2) पोर्टफोलियो
22. निम्नलिखित में से किन्हें ग्रहणशील (रिसेप्टिव) कौशलों के रूप में जाना जाएगा?
(1) श्रवण और पठन (2) श्रवण और लेखन (3) पठन और बोलना (4) बोलना और लेखन
Correct Answer: (1) श्रवण और पठन
23. बहुत से भारतीय जो नौकरी के लिए विदेश जाते हैं, वे उस स्थान की भाषा सीखते हैं। इस प्रेरणा को क्या कहा जाएगा?
(1) यह न तो यांत्रिक है और न ही समाकलनात्मक है (2) समाकलनात्मक और यान्त्रिक दोनों प्रकार की प्रेरणा (3) समाकलनात्मक प्रेरणा (4) यांत्रिक प्रेरणा
Correct Answer: (4) यांत्रिक प्रेरणा
24. निम्नलिखित में से कौन-सी शास्त्रीय भाषा नहीं है?
(1) हिंदी (2) तमिल (3) संस्कृत (4) तेलुगू
Correct Answer: (1) हिंदी
25. निम्नलिखित में से कौन-सा विदेशी भाषाओं के अध्ययन के संबंध में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में सही नहीं है?
(1) फ्रेंच को एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में अनुशंसित किया गया है। (2) माध्यमिक चरण के दौरान एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में विदेशी भाषाओं का अध्ययन। (3) त्रिभाषा सूत्र के अन्तर्गत भाषाओं में से एक के रूप में विदेशी भाषाओं का अध्ययन। (4) विदेशी भाषा को त्रिभाषा सूत्र के अन्तर्गत अध्ययन की जा रही तीन भाषाओं में शामिल नहीं किया गया है।
Correct Answer: (3) त्रिभाषा सूत्र के अन्तर्गत भाषाओं में से एक के रूप में विदेशी भाषाओं का अध्ययन।
26. निम्नलिखित में से कौन-सा 'भाषा के बारे में जानना' से संबंधित हैं?
(1) युक्तिपरक दक्षता (2) घोषणात्मक ज्ञान (3) प्रक्रियात्मक ज्ञान (4) व्याकरणपरक ज्ञान
Correct Answer: (2) घोषणात्मक ज्ञान
27. कक्षा छह की अध्यापिका बोलने से संबंधित किसी गतिविधि के लिए निम्नलिखित कार्य तैयार करती है – "रेगिस्तान और उसकी जलवायु स्थिति के बारे में कोई पाँच वाक्य बोलिए।" क्या यह एक अच्छा या अच्छा कार्य नहीं है? अपने उत्तर और उत्तर के कारण का चयन करें।
(1) यह एक अच्छा कार्य नहीं है क्योंकि इसमें संदर्भ की कमी है क्योंकि उन्हें रेगिस्तान और उसकी स्थितियों के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। (2) यह एक अच्छा कार्य है क्योंकि शिक्षार्थियों ने भूगोल की किताब में रेगिस्तान के बारे में पढ़ा होगा, इसलिए उनके पास बोलने के लिए सामग्री है। (3) यह एक अच्छा कार्य है, क्योंकि यह शिक्षार्थी को कुछ बोलने के लिए तैयार करता है, यह रेगिस्तान है। (4) यह अच्छा कार्य नहीं है क्योंकि कुछ शिक्षार्थी रेगिस्तान के बारे में नहीं जानते होंगे।
Correct Answer: (1) यह एक अच्छा कार्य नहीं है क्योंकि इसमें संदर्भ की कमी है क्योंकि उन्हें रेगिस्तान और उसकी स्थितियों के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
28. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भाषा की बोली के बारे में सही है?
(1) कभी-कभी विभिन्न सामाजिक समूहों के लोग एक भाषा की विभिन्न बोलियाँ बोलते हैं। (2) भाषा की बोलियाँ एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न-भिन्न होती हैं। (3) एक भाषा की विभिन्न बोलियाँ बोलने वाले दूसरी बोली बोलने वाले की बात समझ पाते है। (4) बोली एक बड़ी श्रेणी है और भाषा तुलनात्मक रूप से छोटी श्रेणी में आती है।
Correct Answer: (2) भाषा की बोलियाँ एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न-भिन्न होती हैं।
29. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य समेकित अधिगम कौशलों को समुन्नत करता है?
(1) कोई एक आलेख (आर्टिकल) लिखना (2) रोल प्ले (3) प्रदत्त कार्य (4) परियोजना कार्य
Correct Answer: (4) परियोजना कार्य
30. निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति 'संदर्भ में व्याकरण शिक्षण' से संबंधित है? संदर्भ में भाषा की सामग्री प्रस्तुत करना शिक्षार्थियों का ध्यान भाषा की सामग्री की ओर दिलाना, जीवन की वास्तविक परिस्थितियों में भाषा प्रयोग के योग्य बनाना और शिक्षार्थियों का ध्यान खोज-बीन के द्वारा उसके नियमों की ओर दिलाना।
(1) सचेतनता जागृत करना (2) स्कीमा का सूजन (3) निगमनात्मक विधि (4) खोज-बीन विधि
Correct Answer: (1) सचेतनता जागृत करना
Now this is the time for giving a MCQ test for above questions.
CTET Paper 2 Language-I Hindi Model Set-2 Online MCQ Test
Read the following terms and then start the test.
As soon as you start the test, a timer will start running on the right side of your screen.
There is no time limit per question in this test. (But you should solve the questions at an average speed of 45 seconds per question.)
You can change the selected option before finishing the test.
You cannot leave any question while taking the test. If you try to end the test before answering all the questions a pop-up message will appear on your screen saying "Please answer all questions before submitting." Click "OK" in the pop-up message and continue answering the questions.
Click on the "Finish Test" button only after you have answered all the questions.
You will get marks based on your correct answers.
There is no negative marks for wrong answers.
You can also see how much time you took to answer all the questions.
More MCQ Test for CTET Exam 👇
CTET Paper 2 Language-1 Hindi Model Set-3
Like this!
Share with friends and add your valuable feedback in comment box.
No comments:
Post a Comment