CTET Paper 2 Maths Science Model Set 3 (15 Dec 2024)

Hi, Welcome to MCQ Mitra.


CTET Paper 2 Maths Science Model Set 2
Table of Contents (toc)

Short information:

$\frac{0.125 × 57.8 × 0.729}{0.017 × 0.0081 × 0.25}$ का मान है।
(1) 153
(2) 1530
(3) 15300
(4) 153000
Correct Answer: (4) 153000

यदि दो संख्याओं का LCM 392 है, तो निम्न में से कौन-सी संख्या इन संख्याओं का HCF नहीं हो सकती है?
(1) 28
(2) 42
(3) 56
(4) 196
Correct Answer: (2) 42

वह न्यूनतम धनात्मक पूर्णांक क्या है जो गुणनफल 264 × 90 × 1680 का गुणनखंड नहीं है?
(1) 12
(2) 13
(3) 14
(4) 15
Correct Answer: (2) 13

यदि A और B अंकों को निरूपित करते हैं तथा
image
हैं, तो निम्न में से कौन सा सत्य है?
(1) A = 4, B = 2
(2) A = 9, B = 8
(3) A = 2, B = 4
(4) A = 8, B = 9
Correct Answer: (4) A = 8, B = 9

यदि x वह न्यूनतम संख्या है जिसे 7751 में से घटाने पर वह पूर्ण वर्ग बन जाता है, तो (3x – 5) का मान है
(1) 7
(2) 10
(3) 13
(4) 16
Correct Answer: (4) 16

व्यंजक (5x – 3y)(6x + 5y) – (3x + 7y)(4x – 5y) में xy का गुणांक क्या है?
(1) –6
(2) 9
(3) –11
(4) 13
Correct Answer: (1) –6

81x² – 126xy + 49y² – (5x + 3y)² के गुणनखंडों में से एक गुणनखंड है
(1) 7x + 2y
(2) 2x + 5y
(3) 7x – 2y
(4) 5x – 7y
Correct Answer: (3) 7x – 2y

यदि $\frac{7x – 1}{4} - \frac{1}{7}(2x - \frac{1 - x}{2}) = 4$ है, तो $\frac{5x - 3}{3x - 1}$ का मान क्या है?
(1) 1
(2) $\frac{3}{2}$
(3) $\frac{7}{5}$
(4) $\frac{11}{8}$
Correct Answer: (2) $\frac{3}{2}$

एक व्यक्ति ने दो वस्तुओं A और B में से प्रत्येक को ₹348 पर बेचा। वस्तु A पर उसे 20% लाभ तथा वस्तु B पर 13% हानि हुई। पूरे लेनदेन में उसे कितना लाभ (₹ में) प्राप्त हुआ?
(2) 7
(1) 6
(3) 9
(4) 12
Correct Answer: (1) 6

16,000 की एक धनराशि x $2\frac{1}{3}$ वर्ष में 15% वार्षिक दर से ₹ x हो जाती है, जबकि ब्याज वार्षिक संयोजित है। x का मान क्या है?
(1) 21,160
(2) 21,488
(3) 22,218
(4) 22,360
Correct Answer: (3) 22,218

दो पूरक कोणों का अंतर 40° है। यदि इनमें से छोटा कोण y है, तो (2y + 15°) का मान है
(1) 45°
(2) 50°
(3) 55°
(4) 65°
Correct Answer: (4) 65°

निम्न आकृतियों में से किनमें सममित रेखाओं की संख्याएँ बराबर नहीं हैं?
(1) समद्विबाहु त्रिभुज और पतंग
(2) पतंग और समांतर चतुर्भुज
(3) आयत और समचतुर्भुज
(4) पतंग और समद्विबाहु समलंब
Correct Answer: (2) पतंग और समांतर चतुर्भुज

किसी त्रिभुज PQR की भुजा QR पर S एक बिंदु इस प्रकार स्थित है कि PS⊥QR है तथा PS, ㄥQPR का समद्विभाजक है। तब, निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
(1) ∆PQS ≅ ∆PSR, RHS द्वारा
(2) ∆PQS ≅ ∆PRS, ASA द्वारा
(3) ∆PQS ≅ ∆PSR, ASA द्वारा
(4) ∆PQS ≅ ∆PRS, RHS द्वारा
Correct Answer: (2) ∆PQS ≅ ∆PRS, ASA द्वारा

निम्न में से कौन-सी उस त्रिभुज की तीसरी भुजा की लंबाई हो सकती है, जिसकी दो भुजाओं की लंबाइयाँ 19 cm और 15 cm हैं?
(1) 3 cm
(2) 4 cm
(3) 33 cm
(4) 34 cm
Correct Answer: (3) 33 cm

किसी चतुर्भुज ABCD के कोण A, B, C और D क्रमशः (3x – 10°), (x + 30°), (2x + 30°) और (2x – 10°) है। तब, यह चतुर्भुज है एक
(1) समलंब
(2) समांतर चतुर्भुज
(3) पतंग
(4) आयत
Correct Answer: (2) समांतर चतुर्भुज

भुजाओं 24 cm, 45 cm और 51 cm बाले एक त्रिभुज का क्षेत्रफल, 45 cm लंबाई वाले एक आयत के क्षेत्रफल के बराबर है। तब, उस आयत का परिमाप है
(1) 55 cm
(2) 57 cm
(3) 110 cm
(4) 114 cm
Correct Answer: (4) 114 cm

16 cm व्यास वाली एक वृत्ताकार शीट से 6 cm त्रिज्या का एक वृत्त काट लिया जाता है। तब, शेष शीट का क्षेत्रफल (cm² में) है (𝜋 = $\frac{22}{7}$ का उपयोग कीजिए)
(1) 176
(2) 88
(3) 66
(4) 44
Correct Answer: (2) 88

धातु के एक ठोस घनाभाकार बॉक्स, जिसकी विमाएँ 200 cm × 50 cm × 100 cm हैं, को पिघलाकर एक ठोस घन के रूप में ढाला गया है। दोनों ठोसों के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अंतर है
(1) 25000 cm²
(2) 20000 cm²
(3) 15000 cm²
(4) 10000 cm²
Correct Answer: (4) 10000 cm²

आरोही क्रम में व्यवस्थित प्रेक्षणों 42, 48, x + 15, x + 17, x + 20, 58 और 60 का माध्य 53 है। इन आँकड़ों का माध्यक है
(1) 53
(2) 54
(3) 55
(4) 56
Correct Answer: (2) 54

किसी दिन एक विद्यार्थी द्वारा विभिन्न क्रियाकलापों में व्यतीत किए गए समय को एक पाई चार्ट में नीचे दिए केंद्रीय कोणों के त्रिज्यखंडों द्वारा निरूपित किया गया है:
स्कूल — 90°
गृहकार्य — 60°
खेल — 60°
नींद — 120°
अन्य — 30°
'नींद' और 'स्कूल' क्रियाकलापों में विद्यार्थी द्वारा व्यतीत किए गए समय का अंतर क्या है?
(1) $1\frac{1}{2}$ घंटे
(2) 2 घंटे
(3) 3 घंटे
(4) 4 घंटे
Correct Answer: (2) 2 घंटे

एक विद्यार्थी को x – 4 = 3 में x का मान ज्ञात करने के लिए कहा गया। उसने 4 को 3 से घटाकर कार्य पूरा किया। निम्नलिखित में से कौन-सा ऊपर दी गई परिस्थिति का सबसे उपयुक्त रूप से वर्णन करता है?
(1) विद्यार्थी ने समस्या को सही तरीके से हल किया है
(2) विद्यार्थी ने एक कलनविधि-आधारित त्रुटि की है
(3) विद्यार्थी को स्थानांतरण के सभी नियम याद करने चाहिए
(4) इस प्रकार की समस्याओं को हल करने के लिए देने से बचना चाहिए
Correct Answer: (2) विद्यार्थी ने एक कलनविधि-आधारित त्रुटि की है

निम्नलिखित में से कौन-सा गणितीय कथन सत्य नहीं है?
(1) एक दी हुई संख्या के गुणनखंडों की संख्या परिमित होती है
(2) एक दी हुई संख्या का प्रत्येक गुणनखंड उस संख्या से छोटा या उसके बराबर होता है
(3) एक दी हुई संख्या का प्रत्येक गुणनखंड हमेशा उस संख्या से बड़ा होता है
(4) एक दी हुई संख्या का प्रत्येक गुणज उस संख्या से बड़ा या उसके बराबर होता है
Correct Answer: (3) एक दी हुई संख्या का प्रत्येक गुणनखंड हमेशा उस संख्या से बड़ा होता है

निम्नलिखित में से कौन-सा 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रायोगिक प्रायिकता से परिचित कराने का सबसे उपयुक्त तरीका है?
(1) एक निष्पक्ष सिक्के को कई बार उछालना और परिणामों को नोट करना/लिखना
(2) सांख्यिकी-आधारित समस्याएँ हल करना
(3) कई परिणाम-आधारित घटनाओं जैसे सिक्का उछालना, ताश निकालना आदि का उदाहरण देना
(4) बोर्ड पर प्रायोगिक प्रायिकता को परिभाषित करना और उदाहरण देना
Correct Answer: (1) एक निष्पक्ष सिक्के को कई बार उछालना और परिणामों को नोट करना/लिखना

निम्नलिखित में से कौन-से उच्च प्राथमिक स्तर पर आकलन के सबसे उपयुक्त कारणों को दर्शाते हैं?
(A) विद्यार्थी की व्यक्तिगत और विशिष्ट आवश्यकताओं को पहचानना
(B) यह ज्ञात करना कि गणित पाठ्यचर्या के लक्ष्यों और उद्देश्यों को किस हद तक प्राप्त किया गया है
(C) यह ज्ञात करना कि क्या विद्यार्थियों ने किसी समस्या को हल करने के लिए एक मानक प्रक्रिया सीख ली है
(D) गणित में प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों का चयन करना
सही विकल्प का चयन कीजिए।
(1) केवल (A) और (C)
(2) (A), (C) और (D)
(3) (A) और (B)
(4) (B) और (D)
Correct Answer: (3) (A) और (B)

निम्नलिखित में से कौन-सी बंद सिरे वाली समस्या है?
(1) $\frac{5}{11}$ और $\frac{10}{11}$ के बीच चार परिमेय संख्याएँ सूचीबद्ध कीजिए
(2) 104 और 109 के बीच चार प्राकृत संख्याएँ सूचीबद्ध कीजिए
(3) 5 से कम चार पूर्णांक लिखिए
(4) $\frac{5}{7}$ के चार तुल्य भित्र लिखिए
Correct Answer: (2) 104 और 109 के बीच चार प्राकृत संख्याएँ सूचीबद्ध कीजिए

निम्नलिखित में से किसे एक प्रभावी गणित की कक्षा की एक विशेषता के रूप में माना जाता है?
(1) जिस प्रकार की समस्याएँ शिक्षक ने हल की हैं, विद्यार्थियों को समान प्रकार की समस्याएँ हल करने के अवसर प्रदान करना
(2) विभिन्न उदाहरणों की सहायता से विद्यार्थियों को इसके प्रति संवेदनशील बनाना कि गणित एक अमूर्त विषय है
(3) सामूहिक कार्य की अपेक्षा एकल समस्या समाधान के कार्य को प्रोत्साहित करना
(4) समस्याओं को बहुत सारे तरीकों से हल करने के अवसर विद्यार्थियों को प्रदान करना
Correct Answer: (4) समस्याओं को बहुत सारे तरीकों से हल करने के अवसर विद्यार्थियों को प्रदान करना

एक कक्षा में 'प्रश्न पूछने' को आकलन के एक साधन के रूप में उपयोग करते समय निम्नलिखित में से किसका अनुपालन करना चाहिए?
(1) केवल कम उपलब्धि प्राप्त करने वालों से प्रश्न पूछना
(2) त्रुटियों और भ्रांतियों के आकलन के लिए प्रश्न पूछना
(3) बिना समय दिए बहुत सारे प्रश्न पूछना
(4) एक प्रश्न पूछना और स्वयं उसका उत्तर देना
Correct Answer: (2) त्रुटियों और भ्रांतियों के आकलन के लिए प्रश्न पूछना

यदि (x + 5) + 7y को 5 + (x + 7y) की तरह लिखा जाए तो निम्नलिखित में से योग के कौन-से गुण/गुणों का उपयोग किया गया है?
(1) क्रमविनिमेय
(2) बंटन
(3) साहचर्य और बंटन दोनों
(4) क्रमविनिमेय और साहचर्य दोनों
Correct Answer: (4) क्रमविनिमेय और साहचर्य दोनों

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपोखा, 2005, मिडिल स्कूल स्तर पर गणित पाठ्यचर्या के लिए सर्पिल दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है। इस दृष्टिकोण का सर्वोत्तम उदाहरण है
(1) प्रत्येक ग्रेड पर विभित्र अवधारणाओं को शामिल करना
(2) उन अवधारणाओं को शामिल करना जो हर ग्रेड पर दोहराई जाती है
(3) हर ग्रेड पर सरल और कठिन विषयों को शामिल करना
(4) कठिनाई के बढ़ते क्रम में अवधारणाओं को शामिल करते हुए पहले पढ़ाई गई अवधारणाओं का संक्षिप्त रूप से पुनर्वलोकन करना
Correct Answer: (4) कठिनाई के बढ़ते क्रम में अवधारणाओं को शामिल करते हुए पहले पढ़ाई गई अवधारणाओं का संक्षिप्त रूप से पुनर्वलोकन करना

निम्न में से किस कथन में संख्या 6 का उपयोग गणनसंख्या के अर्थ में किया गया है?
(1) 7 का पूर्ववर्ती 6 है
(2) वह सभागार की 6ठी पंक्ति में बैठी थी
(3) एक सेट में 6 तत्त्व है
(4) 5 का उत्तरवर्ती 6 है
Correct Answer: (3) एक सेट में 6 तत्त्व है

एक लड़की ने प्लास्टिक की एक बोतल में तल के निकट एक छेद किया। उसने छेद को बंद करने के लिए उस पर अपना अँगूठा रखा, बोतल को उसकी क्षमता से आधा पानी से भरा फिर उसने बोतल का ढक्कन कसकर बंद कर दिया। क्या होगा जब वह अपना अँगूठा छेद से हटाएगी?
(1) छेद में से पानी का फुहारा छूटेगा क्योंकि बोतल के अंदर का दाब बाहरी दाब से कम है।
(2) छेद से पानी बाहर नहीं आएगा क्योंकि बोतल के अंदर का दाब बाहरी दाब से अधिक है।
(3) छेद से पानी का फुहारा छूटेगा क्योंकि बोतल के अंदर का दाब बाहरी दाब से अधिक है।
(4) छेद से पानी बाहर नहीं छूटेगा क्योंकि बोतल के अंदर का दाब बाहरी दाब से कम है।
Correct Answer: (4) छेद से पानी बाहर नहीं छूटेगा क्योंकि बोतल के अंदर का दाब बाहरी दाब से कम है।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
बेकेलाइट एक .....A..... है और ....B.... के निर्माण में प्रयुक्त होता है। वहीं दूसरी ओर पी० वी० सी० एक ....C.... है जो ....D.... के निर्माण में प्रयुक्त होता है।
(1) A–थर्मोसेटिंग (ताप-दृढ़) प्लास्टिक; B–वैद्युत स्विच; C–थर्मोप्लास्टिक (ताप-सुघट्य); D–पात्र
(2) A–थर्मोसेटिंग (ताप-दृढ़) प्लास्टिक: B–पात्र; C–थर्मोप्लास्टिक (ताप-सुघट्य); D–बर्तन
(3) A–थर्मोप्लास्टिक (ताप-सुघट्य); B–बर्तन के हैंडल; C–थर्मोसेटिंग (ताप-दृढ़) प्लास्टिक; D–वैद्युत स्विच
(4) A–थर्मोप्लास्टिक (ताप-सुघट्य); B–वैद्युत स्विच; C–थर्मोसेटिंग (ताप-दृढ़) प्लास्टिक; D–पात्र
Correct Answer: (1) A–थर्मोसेटिंग (ताप-दृढ़) प्लास्टिक; B–वैद्युत स्विच; C–थर्मोप्लास्टिक (ताप-सुघट्य); D–पात्र

पदार्थ X का एक ऑक्साइड जल से अभिक्रिया कर एक अन्य पदार्थ Y उत्पन्न करता है। Y ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर Z बनाता है। यह प्रेक्षण किया गया कि Y नीला लिटमस को लाल कर देता है। X, Y और Z के विषय में निम्नलिखित में से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
(1) X एक धातु है, Y प्रकृति में अम्लीय और Z क्षारकीय है।
(2) X एक धातु है, Y प्रकृति में क्षारकीय और Z अम्लीय है।
(3) X एक अधातु है, Y प्रकृति में अम्लीय और Z क्षारकीय है।
(4) X एक अधातु है, Y प्रकृति में अम्लीय और Z अम्लीय है।
Correct Answer: (4) X एक अधातु है, Y प्रकृति में अम्लीय और Z अम्लीय है।

निम्नलिखित में से क्या होने की संभावना है जब सोडियम ब्रोमाइड के विलयन में क्लोरीन गैस को प्रवाहित किया जाए?
(1) विस्थापन अभिक्रिया से सोडियम क्लोराइड का बनना
(2) ऊर्ध्वपातन से शुद्ध सोडियम प्राप्त करना
(3) अपघटन द्वारा सोडियम क्लोराइड का निर्माण
(4) कोई अभिक्रिया नहीं होगी
Correct Answer: (1) विस्थापन अभिक्रिया से सोडियम क्लोराइड का बनना

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मोमबत्ती की ज्वाला के क्षेत्रों के विषय में सत्य नहीं है?
(1) ज्वाला का ज्योतिहीन भाग पूर्ण दहन का क्षेत्र है।
(2) ज्वाला के मध्य क्षेत्र का तापमान और ज्योतिहीन भाग का तापमान एकसमान है।
(3) ज्वाला का पीला भाग आंशिक दहन का क्षेत्र है।
(4) अन्तरतम क्षेत्र जलने का समर्थन नहीं करता और उसमें बिना जले मोम का वाष्प होता है।
Correct Answer: (2) ज्वाला के मध्य क्षेत्र का तापमान और ज्योतिहीन भाग का तापमान एकसमान है।

एक थर्मस फ्लास्क की अंदरूनी और बाहरी परतों के बीच निम्नलिखित में से कौन-सा 'माध्यम' उपस्थित होता है और क्यों?
(1) वायु, क्योंकि यह चालन के कारण होने वाली ऊष्मा की हानि को रोकती है
(2) स्टील, क्योंकि यह विकिरण और संवहन के कारण होने वाली ऊष्मा की हानि को रोकता है
(3) निर्वात, क्योंकि वहा चालन और संवहन के कारण होने वाली ऊष्मा की हानि को रोकता है
(4) वायु, क्योंकि यह विकिरण और चालन के कारण होने वाली ऊष्मा की हानि को रोकती है
Correct Answer: (3) निर्वात, क्योंकि वहा चालन और संवहन के कारण होने वाली ऊष्मा की हानि को रोकता है

बूझो, ताँबे/कॉपर को परिशुद्ध करने के लिए एक परिपथ बनाना चाहता है। निम्नलिखित में से उसे किस इलेक्ट्रोड और विलयन को चुनना चाहिए?
(1) एनोड – अशुद्ध ताँबा/कॉपर; कैथोड – शुद्ध ताँबा/कॉपर; विलयन – जल
(2) एनोड – कार्बन; कैथोड – शुद्ध ताँबा/कॉपर; विलयन – कॉपर सल्फेट
(3) एनोड – अशुद्ध ताँबा/कॉपर; कैथोड – शुद्ध ताँबा/कॉपर; विलयन – कॉपर सल्फेट
(4) एनोड – शुद्ध ताँबा/कॉपर; कैथोड – अशुद्ध ताँबा/कॉपर; विलयन – कॉपर सल्फेट
Correct Answer: (3) एनोड – अशुद्ध ताँबा/कॉपर; कैथोड – शुद्ध ताँबा/कॉपर; विलयन – कॉपर सल्फेट

प्रकाश की एक किरण विभिन्न प्रकाशिक घनत्व के दो माध्यमों X और Y में प्रवेश करती है। नीचे दी गई तालिका के संदर्भ A, B, C तथा D की पहचान कीजिए:
माध्यम प्रकाश की चाल में परिवर्तन प्रकाश की आवृत्ति में परिवर्तन प्रकाश की तरंगदैर्ध्यता में परिवर्तन
X वृद्धि होती है A B
Y C D घटती है

(1) A–वृद्धि होती है; B–घटती है; C–वृद्धि होती है; D–घटती है
(2) A–कोई परिवर्तन नहीं; B–घटती है; C–घटती है; D–कोई परिवर्तन नहीं
(3) A–कोई परिवर्तन नहीं; B–वृद्धि होती है; C–घटती है; D–कोई परिवर्तन नहीं
(4) A–घटती है; B–कोई परिवर्तन नहीं; C–कोई परिवर्तन नहीं; D–वृद्धि होती है
Correct Answer: (3) A–कोई परिवर्तन नहीं; B–वृद्धि होती है; C–घटती है; D–कोई परिवर्तन नहीं

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
वह प्रक्रम जिसके द्वारा मृत वनस्पति, जीवाश्म ईंधन ....A.... में दाब ....B.... और तापमान ....C.... पर परिवर्तित हो जाती है, तो ....D.... कहलाता है।
(1) A–कोयला: B–उच्च; C–निम्न; D–उपचयन
(2) A–पेट्रोलियम; B–निम्न; C–उच्च; D–कार्यनीकरण
(3) A–प्राकृतिक गैस; B–उच्च; C–उच्च; D–उपचयन
(4) A–कोयला; B–उच्च; C–उच्च; D–कार्बनीकरण
Correct Answer: (4) A–कोयला; B–उच्च; C–उच्च; D–कार्बनीकरण

मृदा के एक नमूने को जल के साथ मिलाया गया जिसने pH पत्र को पीला-नारंगी कर दिया। निम्नलिखित में से कौन-सा अब pH पत्र का रंग नीला कर देगा?
(1) मिल्क ऑफ मैग्नीशिया
(3) सिरका
(2) नींबू का रस
(4) साधारण नमक
Correct Answer: (1) मिल्क ऑफ मैग्नीशिया

फ्यूज तार बनाने के लिए निम्नलिखित में से आप किसका चयन करेंगे?
(1) प्रतिरोध–उच्च; मोटाई–मोटा; गलनांक–निम्न
(2) प्रतिरोध–उच्च; मोटाई–पतला; गलनांक–निम्न
(3) प्रतिरोध–निम्न; मोटाई–पतला; गलनांक–उच्च
(4) प्रतिरोध–निम्न; मोटाई–मोटा; गलनांक–उच्च
Correct Answer: (2) प्रतिरोध–उच्च; मोटाई–पतला; गलनांक–निम्न

वायुमंडलीय नाइट्रोजन के स्थिरीकरण के निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
(A) पौधों द्वारा जड़ तंत्र से नाइट्रोजन के यौगिकों का उद्ग्रहण
(B) पादप प्रोटीन और अन्य यौगिकों का संश्लेषण
(C) मृत पौधों और जीवों से प्राप्त नाइट्रोजनी अपशिष्ट का नाइट्रोजनी यौगिकों में रूपांतरण
(D) कई जीवाणु (बैक्टीरिया) और नीले-हरे शैवाल द्वारा वायुमंडल से नाइट्रोजन का स्थिरीकरण
सही विकल्प का चयन कीजिए।
(1) (D) ➞ (C) ➞ (A) ➞ (B)
(2) (A) ➞ (D) ➞ (C) ➞ (B)
(3) (D) ➞ (A) ➞ (B) ➞ (C)
(4) (D) ➞ (B) ➞ (A) ➞ (C)
Correct Answer: (3) (D) ➞ (A) ➞ (B) ➞ (C)

किसी शहर का, विभिन्न महीनों के लिए, निम्नलिखित मौसम चार्ट है। किस महीने में वाष्पन की दर उच्चतम होगी?
(1) महीना–A; तापमान–26 °C; हवा की चाल–0.87 m/s; आर्द्रता–83.12 %
(2) महीना–B; तापमान–29 °C; हवा की चाल–2.91 m/s; आर्द्रता–72.33 %
(3) महीना–C; तापमान–27°C; हवा की चाल–0.71 m/s; आर्द्रता–75.50 %
(4) महीना–D; तापमान–26°C; हवा की चाल–0.82 m/s; आर्द्रता–75.22%
Correct Answer: (2) महीना–B; तापमान–29 °C; हवा की चाल–2.91 m/s; आर्द्रता–72.33 %

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन किसी पुष्प में लैंगिक जनन की घटनाओं के क्रम के लिए सही है?
(1) परागण के पश्चात् और भ्रूण के विकसित होने के पूर्व नवोद्भिद् बनते हैं।
(2) परागण के पूर्व और निषेचन के पश्चात् भ्रूण बनता है।
(3) परागण और भ्रूण के विकास के पश्चात् नवोद्भिद् बनते हैं।
(4) परागण और नवो‌द्भिद् के बनने के पश्चात् भ्रूण बनता है।
Correct Answer: (3) परागण और भ्रूण के विकास के पश्चात् नवोद्भिद् बनते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अंतःस्रावी ग्रंथियों के विषय में सत्य नहीं है?
(1) अग्न्याशय और अधिवृक्क अंतःस्रावी ग्रंथियाँ है।
(2) अंतःस्रावी ग्रंथियाँ वाहिनियों द्वारा हॉर्मोनों का स्त्राव करती है।
(3) पीयूष ग्रंथि मस्तिष्क से जुड़ी होती है।
(4) अंतःस्रावी ग्रंथियाँ हॉर्मोनों का स्त्राव करती है।
Correct Answer: (2) अंतःस्रावी ग्रंथियाँ वाहिनियों द्वारा हॉर्मोनों का स्त्राव करती है।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए:
अभिकथन (A): वननाशन/वन कटाई बाढ़ का कारण हो सकता है।
तर्क (R): वन कटाई से जल की अंतः स्यंदन दर घट जाती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
(1) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) का (R) सही तर्क है।
(2) (A) और (R) दोनों सत्य है किन्तु (A) का (R) सही तर्क नहीं है।
(3) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
(4) (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।
Correct Answer: (1) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) का (R) सही तर्क है।

एक शिक्षक विद्यार्थियों के दो समूहों को निम्नलिखित सामग्रियाँ देता है:
समूह A: तीन आयताकार काँच की पट्टियाँ, काँच की एक वृत्ताकार समतल प्लेट, चूड़ियों के कुछ टुकड़े तथा गत्ते की बनी एक ट्यूब एवं डिस्क
समूह B: दो समतल दर्पण और एक कठोर गत्ता/बॉक्स
उपर्युक्त सामग्रियों (पदार्थों) के समुच्चय के उपयोग से समूह A और B द्वारा निम्नलिखित में से कौन-से उपकरण बनाए जा सकते हैं?
(1) समूह A–पेरिस्कोप; समूह B–कैलाइडोस्कोप
(2) समूह A–कैलाइडोस्कोप; समूह B–न्यूटन की डिस्क
(3) समूह A–कैलाइडोस्कोप; समूह B–पेरिस्कोप
(4) समूह A–पेरिस्कोप; समूह B–पिनहोल कैमरा
Correct Answer: (3) समूह A–कैलाइडोस्कोप; समूह B–पेरिस्कोप

सूक्ष्मजीव हमारे लिए लाभदायी और हानिकारक दोनों हो सकते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा लाभदायी व्यवहार सूक्ष्मजीवों द्वारा नहीं किया जाता?
(1) जैविक अपशिष्टों का अपघटन
(2) मृदा की उर्वरता बढ़ाना में वृद्धि करना
(3) घरों में भोज्य पदार्थों का परिरक्षण
(4) औषधियाँ बनाना
Correct Answer: (3) घरों में भोज्य पदार्थों का परिरक्षण

निम्नलिखित में से किसकी मृदा की उर्वरता को बढ़ाने की संभावना सबसे कम है?
(1) उर्वरकों को जैविक खाद द्वारा बदलना
(2) दो फसलों के बीच खेत को बिना बोए छोड़ देना
(3) प्रत्येक ऋतु में एकान्तरत विभिन्न फसलें उगाना
(4) फसलों को बोते समय उनमें न्यूनतम दूरी बनाए रखना
Correct Answer: (4) फसलों को बोते समय उनमें न्यूनतम दूरी बनाए रखना

मेंढकों में कायांतरण के प्रक्रम के लिए कौन-सा हॉर्मोन उत्तरदायी है?
(1) एड्रीनलीन 
(2) वृद्धि हॉर्मोन
(3) थायरॉक्सिन
(4) इंसुलिन
Correct Answer: (3) थायरॉक्सिन

एक शिक्षक रसायन-विज्ञान में एक विषय के शिक्षण के समय, विद्यार्थियों की निम्नलिखित धारणाओं की पहचान करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा वैकल्पिक धारणा नहीं है?
(1) कार्बन परमाणु काला है।
(2) एक रासायनिक आबंध दो परमाणुओं के बीच एक रेखा है।
(3) अभिक्रिया में ऑक्सीजन डालना, उपचयन (ऑक्सीकरण) है।
(4) कार्बन के अपररूपों का समान परमाणु क्रमांक होता है।
Correct Answer: (4) कार्बन के अपररूपों का समान परमाणु क्रमांक होता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही वैज्ञानिक सादृश्य (अनुरूपता) को निरूपित करता है?
(1) विशुद्ध सोना मक्खन की तरह कोमल होता है।
(2) सूत्रकणिका (माइटोकॉन्ड्रिया) कोशिका का ऊर्जाकेंद्र होती है।
(3) ईंधन आग की तरह जलता है।
(4) बैटरी फ्लैशलाइट के लिए वैसे ही है जैसे हेडलाइट कार के लिए।
Correct Answer: (2) सूत्रकणिका (माइटोकॉन्ड्रिया) कोशिका का ऊर्जाकेंद्र होती है।

एक शिक्षिका कक्षा में परमाणु ऊर्जा पर वाद-विवाद का आयोजन करती है। उसके क्या उद्देश्य हो सकते हैं?
(A) विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं समाज के बीच के संबंधों को समझाना
(B) विद्यार्थियों को वैश्विक सरोकारों के मुद्दों से अवगत कराना
(C) परमाणु रिएक्टर के संबंध में विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ (बोध) को प्रोत्साहित करना
(D) समाज के हित-लाभ के लिए विज्ञान के दायित्वपूर्ण उपयोग के बारे में समझाना (अवबोधन)
सही विकल्प का चयन कीजिए।
(1) (B), (C) और (D)
(2) (A), (C) और (D)
(3) (A), (B) और (D)
(4) (A), (B) और (C)
Correct Answer: (3) (A), (B) और (D)

निम्नलिखित में से कौन-सा विज्ञान के समकालीन बोध के साथ सुसंगत नहीं है?
(1) एक वैज्ञानिक विधि (पद्धति) का अनुपालन करना निश्चित और एकमात्र मार्ग है वैज्ञानिक अन्वेषण (खोज) का।
(2) वैज्ञानिक विधि (पद्धति) परिघटना के संबंध में सौंदर्यपरक अथवा मूल्य-संबंधित निर्णय लेने में कोई सहायता नहीं करती है।
(3) विज्ञान में जाँच आवर्ती क्रिया को वैज्ञानिक विधि के किसी भी अथवा सभी चरणों में, किसी भी क्रम में शामिल कर सकती है।
(4) वैज्ञानिक विधि (पद्धति) समस्या समाधान का तर्कसंगत उपागम प्रदान करती है।
Correct Answer: (1) एक वैज्ञानिक विधि (पद्धति) का अनुपालन करना निश्चित और एकमात्र मार्ग है वैज्ञानिक अन्वेषण (खोज) का।

निम्नलिखित उद्धरण पर विचार कीजिए:
"बोर के परमाणु के सिद्धांत ने विज्ञान में क्रांति ला दी। इसकी वजह से इलेक्ट्रॉन के लिए स्थिर ऊर्जा अवस्थाएँ सामने आयी, जिनमें इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर गति करते समय ऊर्जा का विकिरण नहीं करता।"
उपर्युक्त उद्धरण विज्ञान की प्रकृति के संबंध में क्या चित्रित करता है?
(1) विज्ञान व्यक्तिनिष्ठ है।
(2) विज्ञान मान (मूल्य)-निरपेक्ष (न्यूट्रल) है।
(3) विज्ञान अस्थायी है।
(4) विज्ञान सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से सन्निहित है।
Correct Answer: (3) विज्ञान अस्थायी है।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए:
अभिकथन (A): विज्ञान को आमूल परिवर्तनों का अनुभव करना पड़ता है।
तर्क (R): नए साक्ष्य के प्रकाश में विद्यमान वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं नियमों को रद्द किया (फेंका) जा सकता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
(1) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R) (A) का सही तर्क है।
(2) (A) और (R) दोनों सत्य है किन्तु (R) (A) का सही तर्क नहीं है।
(3) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
(4) (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।
Correct Answer: (1) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R) (A) का सही तर्क है।

सृजनात्मकता को विकसित करने के लिए शिक्षक द्वारा निम्नलिखित में से किन पर बल दिया जाना चाहिए?
(A) पूछताछ (परिप्रश्न) एवं अन्वेषण (खोज) कार्यों में विद्यार्थियों को संलग्न रखना
(B) विद्यार्थियों के कार्यों के मूल्यांकन के समय सही अथवा गलत उत्तरों को उजागर करना/पर प्रकाश डालना
(C) विद्यार्थियों को मूल्यांकन से भय मुक्त होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करना
(D) विद्यार्थियों को सभी पाठ्यपुस्तक प्रश्नों के सही उत्तर ज्ञात करने के लिए प्रेरित करना
सही विकल्प का चयन कीजिए।
(1) (A) और (B)
(2) (B) और (C)
(3) (A) और (C)
(4) (A) और (D)
Correct Answer: (3) (A) और (C)

विज्ञान कक्षा के दौरान शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के साथ साझा करती है कि विद्युत् बल्ब के आविष्कार का श्रेय सामान्यतः थॉमस अल्वा एडिसन को दिया जाता है। उससे पहले भी कई अन्यों ने इस पर काम किया परन्तु असफल रहे। शिक्षिका का उपर्युक्त उद्धरण विज्ञान के विषय में क्या सूचित करता है?
(A) विज्ञान अधिगम का अंतःविषयक क्षेत्र है।
(B) विज्ञान परिवर्तनशील है।
(C) विज्ञान एक सामूहिक उद्यम है।
(D) विज्ञान संशयवाद (स्केप्टिसिज्म) को बढ़ावा देता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
(1) (B) और (C)
(2) (C) और (D)
(3) (A) और (C)
(4) (B) और (D)
Correct Answer: (1) (B) और (C)

क्यों वैज्ञानिक, प्रणालियों के व्यवहार का विश्लेषण करने के लिए वैज्ञानिक प्रतिरूपण का उपयोग करते हैं?
(1) प्रतिरूपण के लिए किसी यंत्र की आवश्यकता नहीं होती है।
(2) प्रतिरूपण को किसी कम्प्यूटर परिकलन की आवश्यकता नहीं होती है।
(3) वास्तविक प्रणाली की तुलना में प्रतिरूप विश्लेषण करने के लिए सरल होते हैं।
(4) प्रतिरूप परिकल्पना को नहीं परख सकता है।
Correct Answer: (3) वास्तविक प्रणाली की तुलना में प्रतिरूप विश्लेषण करने के लिए सरल होते हैं।

शिक्षक ने कक्षा में एक प्रयोग किया और विद्यार्थियों ने निम्नलिखित कथनों S₁ एवं S₂ को रिकॉर्ड (अंकित) किया।
S₁: ऑक्सीजन, ज्वलनशीलता का समर्थक है।
S₂: ऑक्सीजन एक गैर-ज्वलनशील गैस है।
निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?
(1) S₁–अवलोकन; S₂–अवलोकन
(2) S₁–निष्कर्ष; S₂–निष्कर्ष
(3) S₁–निष्कर्ष; S₂–अवलोकन
(4) S₁–अवलोकन; S₂–निष्कर्ष
Correct Answer: (2) S₁–निष्कर्ष; S₂–निष्कर्ष

No comments:

Post a Comment