This article is about CTET Paper 2 Language-1 Hindi Model Set-1. All the questions in this article are taken from Language section of CTET Paper 2 exam held in December 2018.
Important: Don't forget to give a MCQ Test of CTET Paper 2 Language-I Hindi Model Set-1, after reading and memorizing all the questions. Just scroll down after all the questions, you will see a "Start Test" button for this.
CTET Paper 2 Language-1 Hindi Model Set-1 Question Answer And Online MCQ Test
This is the first set of Hindi Language (I) part of the CTET Paper 2 exam. I hope this test “CTET Paper 2 Language-I Hindi Model Set-1” will definitely help you in your preparation and increase your chances of getting good marks.
CTET Paper 2 Language 1 Hindi Model Set 1 Question Answer
Click on “+ View Answer” button to know the correct answer of the question.
निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 1 से 8) के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
"भारत 15 अगस्त, 1947 को आज़ाद हुआ। इस आज़ादी के लिए पूरे देश की जनता ने एक लंबा और मुश्किल संघर्ष चलाया था। इस संघर्ष में समाज के बहुत सारे तबकों की हिस्सेदारी थी। तरह-तरह की पृष्ठभूमि के लोगों ने इसमें भाग लिया। वे स्वतंत्रता, समानता तथा निर्णय प्रक्रिया में हिस्सेदारी के विचारों से प्रेरित थे। औपनिवेशिक शासन के तहत लोग ब्रिटिश सरकार से भयभीत रहते थे। वे सरकार के बहुत सारे फ़ैसलों से असहमत थे। लेकिन अगर वे इन फ़ैसलों की आलोचना करते तो उन्हें भारी खतरों का सामना करना पड़ता था। स्वतंत्रता आंदोलन ने यह स्थिति बदल डाली। राष्ट्रवादी खुलेआम ब्रिटिश सरकार की आलोचना करने लगे और अपनी माँगें पेश करने लगे। 1885 में ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने माँग की कि विधायिका में निर्वाचित सदस्य होने चाहिए और उन्हें बजट पर चर्चा करने एवं प्रश्न पूछने का अधिकार मिलना चाहिए। 1909 में बने गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ऐक्ट ने कुछ हद तक निर्वाचित प्रतिनिधित्व की व्यवस्था को मंजूरी दे दी। हालाँकि ब्रिटिश सरकार के अंतर्गत बनाई गई ये शुरुआती विधायिकाएँ राष्ट्रवादियों के बढ़ते जा रहे दबाव के कारण ही बनी थीं, लेकिन इनमें भी सभी वयस्कों को न तो वोट डालने का अधिकार दिया गया था और न ही आम लोग निर्णय प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते थे।"
1. लोग किन विचारों से प्रेरित होकर आज़ादी के संघर्ष में शामिल हुए?
(1) स्वतंत्रता (2) समानता (3) निर्णय प्रक्रिया में हिस्सेदारी (4) उपर्युक्त सभी
Correct Answer: (4) उपर्युक्त सभी
2. आजादी के लिए संघर्ष किसने चलाया?
(1) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने (2) देश की जनता ने (3) ब्रिटिश सरकार ने (4) सदस्यों ने
Correct Answer: (2) देश की जनता ने
3. निम्नलिखित में से लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल्य कौन-सा है?
(1) समानता (2) स्वतंत्रता (3) विचारों की अभिव्यक्ति (4) उपर्युक्त सभी
Correct Answer: (4) उपर्युक्त सभी
4. आंदोलन का क्या असर पड़ा?
(1) ब्रिटिश शासक चले गए (2) सरकार की खुलकर आलोचना होने लगी (3) लोगों को हिस्सेदारी मिल गई (4) लोकतंत्र स्थापित हो गया
Correct Answer: (2) सरकार की खुलकर आलोचना होने लगी
5. कांग्रेस की क्या माँग थी?
(1) भारतीय पुरज़ोर विरोध करें (2) विधायिका में चुने हुए सदस्य हों (3) अंग्रेज़ों भारत छोड़ो (4) आज़ादी दो
Correct Answer: (2) विधायिका में चुने हुए सदस्य हों
6. सबसे सटीक /सार्थक वाक्य चुनिए।
(1) संघर्ष मनुष्य को सफलता दिलाता है। (2) संघर्ष मनुष्य को उजाड़ता है। (3) संघर्ष मनुष्य को भटकाता है। (4) संघर्ष मनुष्य को निखारता है।
Correct Answer: (4) संघर्ष मनुष्य को निखारता है।
7. 'खुलेआम' शब्द का सबसे सार्थक प्रयोग है –
(1) खुलेआम नगाड़े बज रहे थे। (2) खुलेआम बरसात हो रही थी। (3) खुलेआम बुराइयाँ हो रही थीं। (4) खुलेआम नाक बज रही थी।
Correct Answer: (3) खुलेआम बुराइयाँ हो रही थीं।
8. 'दबाव' शब्द का प्रयोग कहाँ पर होगा?
(1) चढ़ता _____ गिरता गया। (2) हवा का _____ कम हो गया। (3) भीड़भाड़ _____ से था। (4) सभी चुपचाप _____ से थे।
Correct Answer: (2) हवा का _____ कम हो गया।
निर्देश : नीचे दी गई कविता को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 9 से 15) के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी स्वर का साथ देती वह आवाज़ सुंदर कमज़ोर काँपती हुई थी वह मुख्य गायक का छोटा भाई है या उसका शिष्य या पैदल मुख्य गायक की गरज में वह अपनी गूँज मिलाता आया है प्राचीन काल से गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल में खो चुका होता है या अपने ही सरगम को लाँघकर चला जाता है भटकता हुआ एक अनहद में तब संगतकार ही स्थायी को सँभाले रहता है जैसे समेटता हो मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान जैसे उसे याद दिलाता हो उसका बचपन जब वह नौसिखिया था तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ आवाज़ से राख जैसा कुछ गिरता हुआ तभी मुख्य गायक को ढाँढ़स बँधाता कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर कभी-कभी वह यों ही दे देता है उसका साथ यह बताने के लिए कि वह अकेला नहीं है और यह कि फिर से गाया जा सकता है गाया जा चुका राग और उसकी आवाज़ में जो एक हिचक साफ़ सुनाई देती है या अपने स्वर को ऊँचा न उठाने की जो कोशिश है उसे विफलता नहीं उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए।
9. संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है?
(1) सहयोगी (2) सहृदय (3) समरस (4) संगदिल
Correct Answer: (1) सहयोगी
10. 'चट्टान' जैसा भारी स्वर से आशय है –
(1) मोटी आवाज़ (2) पुरुष की आवाज़ (3) गंभीर आवाज़ (4) पत्थर की आवाज़
Correct Answer: (3) गंभीर आवाज़
11. "गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल में खो चुका होता है" के मायने हैं – अंतरे को गाते हुए वह –
(1) भटक जाता है (2) लीन हो जाता है (3) बेसुरा हो जाता है (4) बेलगाम हो जाता है
Correct Answer: (2) लीन हो जाता है
12. 'अनहद' शब्द में –
(1) 'अ' उपसर्ग है (2) 'द' प्रत्यय है (3) 'अन' उपसर्ग है (4) 'हद' प्रत्यय है
Correct Answer: (3) 'अन' उपसर्ग है
13. 'राख जैसा कुछ गिरता हुआ' का अर्थ है –
(1) बुझता हुआ स्वर (2) ऊँचा स्वर (3) उदास स्वर (4) भयभीत स्वर
Correct Answer: (1) बुझता हुआ स्वर
14. 'संगतकार' का अर्थ है –
(1) गायक का साज उठाने वाला (2) गायक के साथ रहने वाला (3) गायक के साथ गाने वाला (4) गायक को बिखरने से बचाने वाला
निर्देश : नीचे दिए गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 16 से 30) के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
16. पढ़ना सीखने के लिए आवश्यक है कि –
(1) केवल लक्ष्य भाषा सुनने का माहौल हो (2) घर की भाषा सुनने-बोलने को मिले (3) लक्ष्य भाषा की अर्थपूर्ण और रोचक सामग्री सुनने-पढ़ने को मिले (4) चार्ट अधिक से अधिक कक्षा में लगाए जाएँ
Correct Answer: (3) लक्ष्य भाषा की अर्थपूर्ण और रोचक सामग्री सुनने-पढ़ने को मिले
17. भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि स्वयं से _____ का माध्यम है।
(1) लिखने (2) पढ़ने (3) बातचीत (4) सुनने
Correct Answer: (3) बातचीत
18. "लड़के होकर रोते हो" – यह कथन –
(1) भाषा को बच्चों की दृष्टि से पढ़ने को बाध्य करता है (2) भाषा को अध्यापकों की दृष्टि से पढ़ने को बाध्य होता है (3) भाषा को जेंडर की दृष्टि से पढ़ने को बाध्य करता है (4) भाषा को व्याकरण की दृष्टि से पढ़ने को बाध्य करता है
Correct Answer: (3) भाषा को जेंडर की दृष्टि से पढ़ने को बाध्य करता है
19. कहानी के संदर्भ में कौन-सा कथन उपयुक्त लगता है?
(1) कहानी में संवाद होना आवश्यक है। (2) कहानी में शुरुआत होना आवश्यक है। (3) कहानी में शुद्ध भाषा होना आवश्यक है। (4) कहानी में कथानक का होना आवश्यक है।
Correct Answer: (4) कहानी में कथानक का होना आवश्यक है।
20. एक भाषा के अध्यापक को बच्चों में –
(1) भाषा सिद्धांतों की समझ विकसित करने पर बल देना चाहिए (2) आलंकारिक भाषा-प्रयोग की समझ विकसित करने पर बल देना चाहिए (3) विविध संदर्भों में भाषा-प्रयोगों की क्षमता विकसित करने पर बल देना चाहिए (4) शुद्ध भाषा-प्रयोग की क्षमता विकसित करने पर बल देना चाहिए
Correct Answer: (3) विविध संदर्भों में भाषा-प्रयोगों की क्षमता विकसित करने पर बल देना चाहिए
21. "कोई भाषा किसी भी लिपि में लिखी जा सकती है"– इस कथन पर आपकी राय है कि –
(1) यह बिलकुल संभव नहीं (2) यह बहुत हद तक संभव है (3) हर भाषा की अपनी लिपि होती है (4) भाषा और लिपि के बीच एक सीधा संबंध है
Correct Answer: (2) यह बहुत हद तक संभव है
22. भाषा सभी विषयों के _____ में है।
(1) पढ़ने (2) अध्यायों (3) केंद्र (4) प्रारंभ
Correct Answer: (3) केंद्र
23. "कविता का एक निश्चित अर्थ होता है, जिसे सभी विद्यार्थियों को पढ़ना चाहिए" – इस कथन के बारे में आप मानते हैं कि
(1) किसी कविता को एक निश्चित अर्थ के साथ पढ़ना चाहिए (2) सभी विद्यार्थी अपने अनुभव और परिवेश में ही कविता समझते हैं (3) कवि ने कविता एक अर्थ में लिखी जिसे हर विद्यार्थी को समझना चाहिए (4) अलग-अलग अर्थ समझने से पढ़ने की प्रक्रिया बाधित होती है
Correct Answer: (2) सभी विद्यार्थी अपने अनुभव और परिवेश में ही कविता समझते हैं
24. आप मानते हैं कि अलग-अलग तरह की सामग्री पढ़ने के अवसर मिलने से –
(1) भाषा को विविध संदर्भों में प्रयोग करने की समझ बनती है (2) व्याकरण-सम्मत भाषा सीखने को मिलती है (3) किताबों के बारे में जानकारी मिलती है (4) लेखकों के बारे में जानकारी मिलती है
Correct Answer: (1) भाषा को विविध संदर्भों में प्रयोग करने की समझ बनती है
25. हिंदी में विज्ञान संबंधी पाठों को पढ़ाने का उद्देश्य है –
(1) विज्ञान की भाषा को समझना (2) विज्ञान विषय को गहराई से जानना (3) विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाना (4) विज्ञान के संदर्भ में हिंदी भाषा प्रयोग को समझना
Correct Answer: (1) विज्ञान की भाषा को समझना
26. लेखन-क्षमता के आकलन के लिए –
(1) अभिव्यक्त विचारों को जाँचना होगा (2) व्याकरण-सम्मत भाषा को देखना होगा (3) अर्थपूर्ण वाक्यों और संदर्भों को देखना होगा (4) लिखावट की सफ़ाई और सुंदरता को जाँचना होगा
Correct Answer: (3) अर्थपूर्ण वाक्यों और संदर्भों को देखना होगा
27. हिंदी के पाठों में अन्य भाषाओं के शब्दों के होने का अर्थ है –
(1) पाठ का लेखक हिंदी नहीं जानता (2) पाठ समाज के बहुभाषी स्वरूप की सहज प्रस्तुति है (3) पाठ कठिन और अस्पष्ट है (4) विद्यार्थियों को शुद्ध भाषा नहीं सिखाई जा रही
Correct Answer: (2) पाठ समाज के बहुभाषी स्वरूप की सहज प्रस्तुति है
28. आपकी दृष्टि में अभ्यास –
(1) पाठ को समझने में मदद करते हैं (2) बच्चों को तार्किक बनाते हैं (3) बच्चों को भाषा के बारे में बताते हैं (4) बच्चों को उत्तर देना सिखाते हैं
Correct Answer: (1) पाठ को समझने में मदद करते हैं
29. उच्च प्राथमिक स्तर की पाठ्यसामग्री में अनुवाद सामग्री रखने का उद्देश्य है –
(1) बहुत-सी सामग्री से परिचय कराना (2) प्रचुर हिंदी साहित्य का न होना (3) अन्य भाषाओं के साहित्य को हिंदी में पढ़ने के अवसर देना (4) पूरे देश को पढ़ने के अवसर देना
Correct Answer: (3) अन्य भाषाओं के साहित्य को हिंदी में पढ़ने के अवसर देना
30. यदि आपकी कक्षा में दृष्टिबाधित बच्चे हैं, तो आप –
(1) उन्हें विशेष सहानुभूति से पढ़ाएँगे (2) उन्हें पढ़ने के उपयुक्त साधन देंगे (3) उन्हें सभी बच्चों से अलग गतिविधि देंगे (4) उनसे कम गतिविधियाँ कराएँगे
Correct Answer: (2) उन्हें पढ़ने के उपयुक्त साधन देंगे
Now this is the time for giving a MCQ test for above questions.
CTET Paper 2 Language-I Hindi Model Set-1 Online MCQ Test
Read the following terms and then start the test.
As soon as you start the test, a timer will start running on the right side of your screen.
There is no time limit per question in this test. (But you should solve the questions at an average speed of 45 seconds per question.)
You can change the selected option before finishing the test.
You cannot leave any question while taking the test. If you try to end the test before answering all the questions a pop-up message will appear on your screen saying "Please answer all questions before submitting." Click "OK" in the pop-up message and continue answering the questions.
Click on the "Finish Test" button only after you have answered all the questions.
You will get marks based on your correct answers.
There is no negative marks for wrong answers.
You can also see how much time you took to answer all the questions.
More MCQ Test for CTET Exam 👇
CTET Paper 2 Language-1 Hindi Model Set-2
Like this!
Share with friends and add your valuable feedback in comment box.
No comments:
Post a Comment